जोधपुर: पति को बर्थडे विश करने पहुंची तो मिला बेवफाई का तोहफा, फिर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

अशोक शर्मा

• 07:42 AM • 05 Jul 2023

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एक महिला जब अपने पति को बर्थडे पर विश करने पहुंची तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. जब वह पति के किराए के मकान पर पहुंची तो उसने देखा कि वह किसी अन्य महिला के साथ जन्मदिन मना रहा था. इस नजारे को देख उससे रहा नहीं […]

जोधपुर: पति को बर्थडे विश करने पहुंची तो मिला बेवफाई का तोहफा, फिर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
जोधपुर: पति को बर्थडे विश करने पहुंची तो मिला बेवफाई का तोहफा, फिर पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
Google CTA

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एक महिला जब अपने पति को बर्थडे पर विश करने पहुंची तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. जब वह पति के किराए के मकान पर पहुंची तो उसने देखा कि वह किसी अन्य महिला के साथ जन्मदिन मना रहा था. इस नजारे को देख उससे रहा नहीं गया और उसने पति को काफी भला-बुरा कहा.

Read more!

अपने पति की बेवफाई से परेशान महिला ने इसका वीडियो भी बनाया और रोते हुए अपने दो बच्चों को लेकर जोधपुर के मंडलनाथ रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंच गई. इसके बाद वह दोनों बच्चों को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूद गई जिससे तीनों की मौत हो गई.

पति को लिव-इन में देख की खुदकुशी
जानकारी के अनुसार, मथानिया निवासी सुरेश बिश्नोई जोधपुर शहर में टैक्सी चलाता है और रातानाडा में एक किराए का मकान लेकर रह रहा था. जब उसकी पत्नी बिरमा ससुराल से 2 जुलाई को अपने दोनों बच्चों के साथ पति को बर्थडे विश करने पहुंची.जब वह किराए के मकान पर पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है. बिरमा ने पति और युवती को खूब भला-बुरा कहा और इसका वीडियो भी बनाया. इसके बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली.

जन्मदिन से पिछली रात पति को किए थे कई कॉल
पत्नी ने जन्मदिन से एक दिन पहले रात को पति को कई कॉल भी किए थे लेकिन उसने कोई कॉल अटेंड नहीं किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब तक पति सुरेश विश्नोई के साथ लिव इन में रहने वाली महिला की तलाश जारी है. फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त से फरार है.

यह भी पढ़ें: कन्हैयालाल के हत्यारों ने हिंदी में मांगी चार्जशीट की कॉपी, 26 जुलाई को होगी चार्ज बहस