धौलपुर: पत्नी का ससुर से था आपत्तिजनक संबंध! पति ने उठाया ये खौफनाक स्टेप

उमेश मिश्रा

23 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 23 2023 5:09 PM)

Dholpur Crime News: धौलपुर में रात में सोई मां-बेटी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि ये कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पति ने किया है. अब सवाल ये उठता है कि आरोपी ने पत्नी के साथ महज 10 […]

धौलपुर: पत्नी का ससुर से था आपत्तिजनक संबंध! पति ने उठाया ये खौफनाक स्टेप
धौलपुर: पत्नी का ससुर से था आपत्तिजनक संबंध! पति ने उठाया ये खौफनाक स्टेप
Google CTA

Dholpur Crime News: धौलपुर में रात में सोई मां-बेटी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि ये कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पति ने किया है. अब सवाल ये उठता है कि आरोपी ने पत्नी के साथ महज 10 महीने की दूधमुंही बेटी की हत्या क्यों कर दी? कोई पति और पिता इतना बेरहम कैसे हो सकता है.

Read more!

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली है. बकौल पुलिस आरोपी पत्नी और पिता के बीच आपत्तिजनक संबंध से परेशान था. दोनों में पिछले 5 साल से संबंध था. पत्नी को पति समझाता था पर वो मानने को तैयार नहीं थी. आरोपी को शक था कि 10 माह की उसकी बेटी भी उसके पिता और पत्नी के संबंधों से ही है. पत्नी और पिता के नाजायज संबंधों और मासूम को लेकर शक के चलते आरोपी ने दोनों को गोली मार दी और इल्जाम अपने पारिवारिक दुश्मन पर लगा दिया.

ये है पूरा मामला
15 जून को 25 वर्षीय विवाहिता सीमा और 10 माह की उसकी बेटी स्वार्थी का शव खाट पर पड़ा था. दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पति बनवारी लाल ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी और बेटी की हत्या गांव की सरपंच गुलाबदेवी के भाइयों ने की है. इधर मृतका के भाई ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें उसने अपने जीजा बनवारी पर आरोप लगाए थे.

अंतिम संस्कार में बनवारी पर गहरा गया शक
इधर पुलिस ने बनवारी पर नजर रखनी शुरू कर दी. पत्नी और बेटी का अंतिम संस्कार हो रहा था और बनवारी नदारद था. पुलिस को ये बात खटक गई. पुलिस ने बनवारी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली. बनवारी का आरोप है कि उसके पिता जीतपाल और पत्नी सीमा के बीच नाजायज संबंध थे. मना करने के बावजूद पत्नी मान नहीं रही थी.

यह भी पढ़ें: धौलपुर: 30 वर्षीय विवाहिता के बंधे थे पैर, शव तालाब में तैरते मिला