राजस्थान के लोग वोट करते वक्त पार्टी देखेंगे या नेता? सर्वे में दिया ये चौंकाने वाला जवाब

राजस्थान तक

• 06:45 AM • 05 Nov 2023

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए कांग्रेस (congress) ने अब तक 179 और बीजेपी (bjp) ने 184 लोगों को टिकट दिया है. ऐसे में अधिकतर सीटों पर चेहरों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है. इस बीच एक लेटेस्ट सर्वे ने बताया है कि इस बार के चुनाव में […]

राजस्थान के लोग वोट करते वक्त पार्टी देखेंगे या नेता? सर्वे में दिया ये चौंकाने वाला जवाब
राजस्थान के लोग वोट करते वक्त पार्टी देखेंगे या नेता? सर्वे में दिया ये चौंकाने वाला जवाब
Google CTA

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए कांग्रेस (congress) ने अब तक 179 और बीजेपी (bjp) ने 184 लोगों को टिकट दिया है. ऐसे में अधिकतर सीटों पर चेहरों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है. इस बीच एक लेटेस्ट सर्वे ने बताया है कि इस बार के चुनाव में राजस्थान की जनता पार्टी देखकर मतदान करेगी या नेता का चेहरा देखकर? इसमें सामने आया है कि पार्टी देखकर वोट करने वाले लोगों की संख्या नेता को देखकर वोट करने वाले लोगों से अधिक है.

Read more!

NDTV-CSDS के लेटेस्ट ओपिनियन पोल की मानें तो 31% लोगों ने पार्टी देखकर चुनाव में वोट देने की बात कही. जबकि 30% लोग उम्मीदवार को देखकर वोट देने की बात करते नजर आए. इसका मतलब ये है कि लोग उम्मीदवार से ज्यादा पार्टी को अहम मानते हैं. लेकिन इन दोनों के बीच अंतर सिर्फ एक फीसदी का ही है. 

PM मोदी और गहलोत में से किसका चेहरा पसंद?

राजस्थान की जनता से ये भी पूछा गया था कि आप अशोक गहलोत या नरेंद्र मोदी में से किसका चेहरा देखकर वोट करेंगे? इसके जवाब में 37% लोग PM मोदी के साथ दिखे और 32% लोग CM अशोक गहलोत को साथ दिखे. 20% लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने कहा कि वे दोनों नेताओं को देखकर और फिर सोच-समझकर वोट करेंगे.

यह भी पढ़ें: सबसे गरीब MLA लखपति से बना करोड़पति, संपत्ति इतनी बढ़ी जानकर हर कोई हैरान