क्या CM गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत? खुद दिया ये जवाब

राजस्थान तक

• 12:04 PM • 28 Sep 2023

Gajendra Singh Shekhawat: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) में अब महज 2 महीने ही बचे हैं. ऐसे में कई दिग्गज नेताओं को लेकर ये अटकलें है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? यही चर्चा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) को लेकर भी है. अटकलें थीं कि बीजेपी उन्हें सीएम अशोक […]

क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत? अटकलों पर खुद दिया ये जवाब
क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत? अटकलों पर खुद दिया ये जवाब
Google CTA

Gajendra Singh Shekhawat: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) में अब महज 2 महीने ही बचे हैं. ऐसे में कई दिग्गज नेताओं को लेकर ये अटकलें है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? यही चर्चा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) को लेकर भी है. अटकलें थीं कि बीजेपी उन्हें सीएम अशोक गहलोत (cm ashok gehlot) के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है. लेकिन उन्होंने खुद इस सवाल का जवाब देकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है.

Read more!

गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, “पार्टी का निर्णय तो पार्टी जाने, कौन चुनाव लड़ेगा? यह पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगा, लेकिन फिलहाल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है.”

बीजेपी की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक के बाद शेखावत ने कहा कि इसमें राजस्थान में आगामी चुनाव संबंधी विचार हुआ. सारी परिस्थितियों और क्षेत्रों पर चर्चा हुई. चुनाव में क्या समीकरण बनेंगे, वर्तमान सरकार और चुनाव के हालात पर भी चर्चा हुई. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है. भ्रष्टाचार के विषय पर भी बैठक में बहुत विस्तार से बातचीत की गई. लेकिन बैठक में मेरे चुनाव लड़ने पर कोई चर्चा नहीं हुई.

पहले से तय है कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा: शेखावत

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा- पहले से ही तय है व संकेत है कि सभी लोग सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि कल सभी और सारे राजनीतिक विषय पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान चुनाव किस दिशा में जा रहा है उसपर चर्चा हुई. राज्य सरकार की सारी विफलताओं पर भी चर्चा हुई. जो मुद्दे राजस्थान में हैं, राजस्थान की जनता के सामने हैं उसपर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर के दान पत्र में डाले थे 21 रुपए, सामने आई हकीकत, देखें वीडियो