दिव्या मदेरणा पर चढ़ा World cup fever, टीम इंडिया को फाइनल के लिए खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

राजस्थान तक

19 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 19 2023 12:03 PM)

World cup 2023: वर्ल्ड कप (CWC2023) का फीवर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है. 19 नवंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है. हर देशवासी भारतीय टीम के जीतने की दुआ कर रहा है. राजस्थान चुनाव के बीच नेताओं पर भी इसका खुमार देखने को मिल रहा है. ओसियां […]

NewsTak
Google CTA

World cup 2023: वर्ल्ड कप (CWC2023) का फीवर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है. 19 नवंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है. हर देशवासी भारतीय टीम के जीतने की दुआ कर रहा है. राजस्थान चुनाव के बीच नेताओं पर भी इसका खुमार देखने को मिल रहा है. ओसियां से विधायक और कांग्रेस नेता दिव्या मदरेणा (divya maderna) ने भी अपने अंदाज में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी. वह इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी में नजर आईं. उन्होंने यह तस्वीर ट्वीट भी की.

Read more!

यहां देखें उनका ट्वीट

राहुल गांधी की जनसभा के बीच सहप्रभारी भी मैच देखने निकल पड़ी

इधर, राहुल गांधी आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए दौसा पहुंचे थे और उन्होंने दौसा में स्थित राजेश पायलट स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया. लेकिन इस सभा में आईसीसी वर्ल्ड कप की खुमार भी देखने को मिला. सहप्रभारी अमृता धवन पर वर्ल्ड कप का खुमार दिखा. उन्हें अचानक ही मैच का ध्यान आया और याद आते ही उन्होंने अपना मोबाइल देखा समय देखा और मैच का रोमांच देखने के लिए निकल पड़ी. कई बार कहती थी कि वर्ल्ड कप तो इंडिया जीतेगा, लेकिन राजनीतिक वर्ल्ड कप तो कांग्रेस ही जीतेगी.

ममता भूपेश पर भी छाई क्रिकेट की दीवानगी

यही हाल मंत्री ममता भूपेश का था. उन्होंने भी यही कहा कि एक तरफ तो वर्ल्ड कप का खुमार है, तो दूसरी तरफ जनता के बीच सरकार की योजनाओं का खुमार है. राजनीतिक वर्ल्ड कप कांग्रेस जीतेगी. इस दौरान मंत्री मुरारी लाल मीणा और बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा ने भी राजस्थान तक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक झूठ की पार्टी है, सिर्फ झूठ बोलती रहती है. पानी के लिए हमने संघर्ष किया है और बीजेपी ने पानी के लिए कुछ नहीं.

इनपुटः संदीप मीणा