टिकट बंटवारे की लड़ाई ने लांघी घर की चौखट, पति-पत्नी हो गए आमने-सामने

राजस्थान तक

24 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 24 2023 8:12 AM)

Husband and wife clash for Congress ticket in Alwar: राजस्थान में बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी टिकट बंटवारे के बाद वाले विवाद से अछूता नहीं है. इस बार टिकट बंटवारे की आग एक घर के भीतर पहुंच गई है. एक टिकट पर पति-पत्नी दोनों ने दावेदारी ठोंक दी. फिर क्या था पति को टिकट मिला […]

Husband and wife clash for Congress ticket in Alwar.
Husband and wife clash for Congress ticket in Alwar.
Google CTA

Husband and wife clash for Congress ticket in Alwar: राजस्थान में बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी टिकट बंटवारे के बाद वाले विवाद से अछूता नहीं है. इस बार टिकट बंटवारे की आग एक घर के भीतर पहुंच गई है. एक टिकट पर पति-पत्नी दोनों ने दावेदारी ठोंक दी. फिर क्या था पति को टिकट मिला तो पत्नी भड़क गई. राजस्थान के चुनावी माहौल में टिकट को लेकर पति-पत्नी के बीच खिंची तलवारों की चर्चा जोरों पर है.

Read more!

हम बात कर रहे हैं अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट से सिटिंग विधायक साफिया खान की. कांग्रेस पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके पति जुबैर खान को दे दिया. टिकट कटने से साफिया खान भड़क गई हैं. अब वो कह रही हैं कि ये अच्छा नहीं हुआ.

इसलिए पति को मिला टिकट

बताया जा रहा है कि जुबैर खान प्रियंका गांधी के करीबी हैं. कांग्रेस के एक कार्यक्रम के चलते हुए इस समय दिल्ली में हैं. ऐसे में अभी तक उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब देखना ये है कि जुबैर खान घर का मसला सुलझा पाते हैं या सफिया अपने विरोध पर कायम रहती हैं.

रामगढ़ सीट की ये है सियासी गणित

रामगढ़ सीट पर हिंदू मुस्लिम का चुनाव होता है. मेवात क्षेत्र में यह सीट आती है. भाजपा की तरफ से पहले ज्ञान देव आहूजा को लंबे समय से इस सीट से उतर गया. हमेशा ज्ञान देव आहूजा जीते, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्ञान देव आहूजा का टिकट काटकर सुखवंत सिंह को दिया गया. ऐसे में कांग्रेस ने बाजी मारी और सफिया खान बड़े अंतर से जीत गईं. अब देखना होगा कि भाजपा रामगढ़ में किसको टिकट देती है.