देखते-देखते पुल पार कर रहा बजरी से भरा ट्रक पानी में बहा, Live वीडियो आया सामने

मनोज तिवारी

08 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 8 2024 2:39 PM)

Heavy rain in tonk rajasthan: मालपुरा उपखंड में बनास की सहयोगी नदी सहोदरा पुल के ऊपर से बहने लगा है. इसी बीच एक बजरी से भरा ट्रक देखते ही देखते खिलौने की तरह बहा और बनी में समा गया.

Google CTA

राजस्थान (rajasthan weather update) में मानसून कहीं ऐसा मेहरबान हुआ कि बारिश आफत (heavy rain tonk rajasthan) बन गई. सड़कें और गलियां डूब गईं. खेत नदी बन गए और नदी ने बांध तोड़ दिया (flood in tonk) और पुल के ऊपर से बहने लगी. ऐसा ही नजारा टोंक जिले में सामने आया है. यहां 36 घंटे मूसलाधार बारिश के बाद सभी नाले ऊफान पर हैं.

Read more!

मालपुरा उपखंड में बनास की सहयोगी नदी सहोदरा पुल के ऊपर से बहने लगा है. इसी बीच एक बजरी से भरा ट्रक देखते ही देखते खिलौने की तरह बहा और बनी में समा गया. ट्रक पुल से ऊपर बह रहे पानी में उतर गया और रपटे को पार करने लगा. लोगों ने ड्राइवर को बहुत समझाने की कोशिश की पर वो माना नहीं. 

मामला झिराना से टोडारायसिंह को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर स्थित गांव हमीरपुर के पास सहोदरा नदी पर बनी हमीरपुर पुलिया का है. जहां एक ट्रक चालक नें लोगों की चेतावनी को नज़रअंदाज कर खतरे के निशान से भी काफी ऊपर चल रहे नदी के बहाव में अपने ट्रक को उतार दिया. ट्रक जैसे ही पुलिया के बीच पहुंचा वह पानी का दबाब नहीं झेल सका और देखते ही देखते खिलौने की तरह बह गया.

बबूल के पेड़ पर लटककर बचाई जान

हालांकि पुलिया के नीचे ट्रक के पलटने के साथ ही चालक व ख़लासी दोनों केबिन से बाहर निकल कुछ दूरी पर स्थित बबूल की झाड़ियों को पकड़ अपने को बचा लिया. बाद में इन दोनों को ही ग्रामीणों ने रस्से की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से अपने आप को सुरक्षित बनाये रखने की अपील जारी कर दी थी. बावजूद लापरवाही के बाद ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं.