सटीक विश्लेषण: गहलोत और पायलट की दोस्ती देर से हुई नहीं तो कांग्रेस को होता फायदा? जानें

राजस्थान तक

20 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 22 2023 6:43 AM)

Accurate analysis of Rajasthan elections, ‘Congress recognized Pilot late’!

Google CTA

Read more!

There is a delay in the friendship between Gehlot and Pilot? राजस्थान चुनाव (rajasthan election 2023) में कांग्रेस और बीजेपी, थर्ड फ्रंट आरएलपी और आसपा के अलावा अन्य दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इधर बीजेपी में भी टिकटों और सीएम फेस पर चर्चा लगभग थम सा गया है. रैलियों और प्रचार का दौर जारी है. कांग्रेस में भी गहलोत और पायलट के बीच फेस वार पर विराम लग चुका है. इधर चर्चा इस बात की है कि कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान फेस वार का ही हुआ है.

यदि ये फेस वार पहले ही खत्म हो गया होता, यदि ये दोस्ती पहले ही हो गई होती तो आज राजस्थान में कांग्रेस का माहौल कुछ और ही होता. News Tak के कार्यक्रम ‘साप्ताहिक चर्चा’ में वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई और तक चैनल्स के हेड मिलिंद खांडेकर ने माना कि गहलोत और पायलट का दोस्ती पहले होती तो आज माहौल कुछ और हो सकता था.

Accurate analysis of Rajasthan elections, ‘Congress recognized Pilot late’!