Video: REEL से मौत तक! एक पति ने ले ली जान तो दूसरे ने दे दी जान, अनामिका से अलवर तक की कहानी

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक के चलते फलोदी की अनामिका की उसके पति ने हत्या कर दी थी. ऐसा ही एक मामला अलवर का सामने आया है, जहां माया मीणा के पति ने अपनी जान दे दी.

राजस्थान तक

follow google news

सोशल मीडिया पर हर कोई रातों-रात फेमस होने की कोशिश में लगा रहता है. खूबसूरत तस्वीरें, वायरल रील्स और कई अन्य जरिए से यूजर्स सोशल मीडिया पर हिट भी हो जाते हैं. लेकिन ऐसे ही 2 इंफ्लुएंसर के परिवार की जिंदगी रातों-रात उजड़ गई. फेसबुक-इंस्टा पर रील्स बनाने के शौक के चलते  कुछ दिन पहले ही फलोदी में एक हत्याकांड भी सामने आया. जब फलोदी (Phalodi) की अनामिका के रील्स बनाने के शौक से नाराज पति उससे अलग हो गया. जिसके बाद प्रेम संबंध के चलते उसकी हत्या भी कर दी.

Read more!

इसी तरह एक और मामला सामने आया है. जिसमें कहा जा रहा है कि रील्स के चक्कर में अलवर (Alwar) की माया मीणा के पति ने अपनी जान दे दी. माया मीणा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग थी. लेकिन मामला तब खराब हुआ जब लोग माया की रील्स पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स करने लगे.

यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोग उसे छेड़ने लगे. जिसके बात अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली. अपनी जान देने से पहले उसने फेसबुक लाइव कर इसका ऐलान भी किया. जिसके बाद इस पूरे मामली हकीकत भी सामने आई. प्रथम दृष्टया सामने आया है कि माया का पति सिद्धार्ध उसके रील्स बनाने की आदत से काफी दिनों से परेशान था. इसी बीच लोग उसपर गंदे कमेंट्स करने लगे और इधर, माया के परिवार से सिद्धार्ध का झगड़ा भी चल रहा था. आखिरकार तमाम बातों से तंग आकर सिद्धार्ध ने अपनी जान दे दी. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद सिद्धार्ध का अंतिम संस्कार हो चुका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    follow google news