Rajasthan: लव मैरिज के बाद छिपकर रह रहा था कपल, फिर हो गया ऐसा कांड कि हर कोई हैरान

राजस्थान तक

06 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 6 2024 6:59 PM)

एक लड़की को लव मैरिज करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी मुहब्बत में अपनी जान ही गंवानी पड़ गई.

Google CTA

राजस्थान के बारां (Baran crime news) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां घरवालों ने लव मैरिज करने वाली अपनी बेटी के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. उसे लव मैरिज करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे मुहब्बत में अपनी जान ही गंवानी पड़ गई. बारां जिले के जावर थाना इलाके की रहने वाली 20 साल की शिमला कुशवाहा को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिन माता पिता ने उसे अपनी गोद में खिलाया, पाल पोसकर बड़ा किया, वहीं लोग एक दिन उसकी जान ले लेंगे.

Read more!

दरअसल, शिमला कुशवाहा को रवि नाम के एक लड़के से प्यार हुआ था. रवि भील समाज से था और शिमला कुशवाहा समाज से थी. लिहाजा लड़की के घरवालों को ये शादी कतई मंजूर नहीं थी. जब घरवाले नहीं माने तो शिमला ने मजबूरन अपने प्रेमी रवि से लव मैरिज (Love Marriage) कर ली।.

 

 

शादी के बाद छिपकर रह रहा था कपल

रवि और शिमला शादी के बाद छिपकर रह रहे थे. पिछले कई महीने से वो हरनावदा शाहजी थाना इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे. तभी लड़की के घरवालों को इसकी भनक लग गई. इसके बाद लड़की के परिजन वहां आ धमके और लड़की का बाइक से अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए. इसके बाद उन्होंने अपनी ही बेटी की जान ले ली.