लोकसभा चुनाव के मतदान के खत्म होने के बाद कांग्रेस में फिर शुरू हुआ घमासान? फलोदी सट्टा बाजार ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

राजस्थान तक

16 May 2024 (अपडेटेड: May 16 2024 12:53 PM)

लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस के भीतर के अंतर्विरोध खुलकर सामने आ रहे हैं. एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अशोक गहलोत के बयान की काफी चर्चा हो रही है.

Google CTA

लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस (Congress) के भीतर के अंतर्विरोध खुलकर सामने आ रहे हैं. न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' को दिए इंटरव्यू में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बयान की काफी चर्चा हो रही है. गहलोत ने पायलट पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इस तरह के बयान से बचना चाहिए. दरअसल, पायलट ने जालौर में प्रचार के सवाल पर कहा था कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया.

Read more!

जिस पर गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में इस तरह की बातों को कई बार मुद्दा बना दिया जाता है, इस तरह के बयानों से बचना चाहिए. इससे कैंडिडेट को नुकसान हो सकता है. वहीं, गहलोत जालौर सीट को पहले ही काफी टफ सीट बता चुके हैं, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या जालौर से वैभव गहलोत हार रहे हैं?

 

 

साथ ही राजस्थान में नतीजों को लेकर गहलोत ने कहा था "कांग्रेस प्रदेश में डबल डिजिट में सीटें जीतेगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में परिवर्तन की हवा बह रही है और केंद्र भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. गहलोत ने जो यह दावा किया है उसकी चर्चा प्रदेश की सियासत में तेज हो गई है."

बीजेपी को राजस्थान में सीटों का नुकसान?

इधर,  लोकसभा चुनाव के जैसे-जैसे चरण गुजर रहे हैं, वैसे ही सट्टा बाजार में भावों में बदलाव दिख रहा है. भले ही लोकसभा चुनाव के मतदान राजस्थान में खत्म हो चुके हैं, लेकिन राजस्थान में भावों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है. बीजेपी को 17 सीटें और कांग्रेस में 8 सीटें चल रहा है. वहीं, देशभर में बीजेपी को 280 और कांग्रेस को 70 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं.