"आदिवासियों को गाली देने का काम किया गया", पीएम मोदी की जनसभा के बाद BAP प्रत्याशी ने लगाए आरोप

राजस्थान तक

22 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 22 2024 4:14 PM)

राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बाप पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने जमकर घेरा.

Google CTA

बीतें 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बीजेपी की जनसभा को संबोधित किया. बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया (Mahendra Jeet Singh Malviya) के समर्थन में दिए उनके बयान पर सियासत मच गई है. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी की सभा में आदिवासियों को गाली देने का काम किया गया. आदिवासी अलग और वनवासी अलग, ऐसा कहा गया. बीजेपी ने आदिवासी समाज को दो फाड़ में करने की कोशिश की है.

Read more!

बता दें कि मोदी ने बयान दिया था "कांग्रेस ने हमेशा दलितों को डराया, कभी आदिवासियों को डराया, कभी अल्पसंख्यकों को डराया. आज भी ये कभी लोकतंत्र को लेकर, संविधान को लेकर, आरक्षण को लेकर भांति-भांति का झूठ फैला रहे हैं, भांति-भांति का डर फैला रहे हैं. भारत डर से आगे निकल चुका है, इसलिए इनका डर का झूठ नहीं चल पा रहा है."

मोदी का वो बयान, जिस पर सियासत तेज!

मोदी ने बयान दिया था "इन दिनों जो कांग्रेस को छोड़कर बाहर निकले हैं, वो एक बात गंभीरता से बताते हैं, कांग्रेस अब कांग्रेस नहीं रही है. अब कांग्रेस अर्बन नक्सलों के कब्जे में चली गई है. कांग्रेस अब वामपंथियों के चंगुल में फंस चुकी है. हमारे एक मित्र ने उनसे पूछा कि आप ये कैसे कहते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार का कांग्रेस का घोषणापत्र देख लीजिए. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जो कहा है, वो गंभीर चिंता का विषय है. ये माओवाद की सोच को धरती पर उतारने की उनकी कोशिश है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर एक की प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाएगा."

पीएम ने कांग्रेस की घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि हमारी बहनों के पास सोना कितना है, इसकी जांच की जाएंगी. हमारे आदिवासी परिवार में चांदी होती है, इसका हिसाब लगाया जाएगा. आपकी संपत्ति को सरकार को ऐंठने का अधिकार है क्या? 

पीएम ने आगे बोलते हुए कहा था कि ये गोल्ड आपसे ले लेंगे, उसको वितरित कर देंगे. पहले जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कहा था कि पहला अधिकार मुसलमानों का है. इसका मतलब ये संपत्ति इकठ्ठी करके किसको बांटेंगे, घुसपैठियों का बांटेंगे.