Barmer-Jaisalmer: केंद्रीय मंत्री को जबरदस्त टक्कर देने वाले रविंद्र सिंह भाटी को अब मिलेगी हाई-लेवल सिक्योरिटी!

दिनेश बोहरा

03 May 2024 (अपडेटेड: May 3 2024 9:27 AM)

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जा रहा है.

Google CTA

बाड़मेर-जैसलमेर (Barmer-Jaisalmer) सीट पर सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. भले ही मतदान खत्म हो गया है, लेकिन आए दिन किसी न किसी वजह से यह सीट चर्चा में रहती है. मतदान के दिन मारपीट और उसके अगले ही दिन से बवाल मचा हुआ है. अब निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

Read more!

सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भाटी को धमकी मिलने के बाद उनके समर्थकों ने बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और प्रदेश के कई इलाकों में धरना भी दिया था.

अब जानकारी सामने आ रही है सरकार और प्रशासन भाटी को अतिरिक्त सुरक्षा देने पर विचार कर रहा है. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. बता दें कि इस सीट पर भाटी ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल को चुनौती दी थी. इसी चुनावी घमासान के बीच उन्हें धमकी भी दी जा रही थी. जिसके बाद से उनके समर्थकों में आक्रोश था.