शिक्षकों के I Love You मुख्यमंत्री के नारों से अनजान BD Kalla,टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर कही ये बात!

• 02:45 PM • 21 May 2023

BD Kalla, unaware of teachers’ slogans of I Love You Chief Minister, said this about the transfer of teachers!

Google CTA

राजस्थान में कई सालों से तबादलों का इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षक कांग्रेस सरकार से काफी खफा हैं. शिक्षकों ने आरोप लगाया की पहले उनके आंदोलन को साजिश पूर्वक कुचलने का प्रयास हुआ और उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर तबादलों को लेकर बुलाया फिर शिक्षकों से मुख्यमंत्री I Love You के नारे लगवाए गए, लेकिन फिर भी ट्रांसफर को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. इसको लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा की वहां कैसे क्या हुआ यह उन्हें भी नहीं पता लेकिन प्रतिबन्ध हटने के बाद ही ट्रांसफर होंगे. लेकिन इसी बीच सचिन पायलट के सवाल पर उन्होंने पतली गली पकड़ ली.राजस्थान तक से खास बातचीत करते हुए गहलोत सरकार के वरिष्ठ शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने 3rd ग्रेड टीचर ट्रांसफर को लेकर 30 मई को होने वाले आंदोलन को लेकर कहा कि तृतीय श्रेणी के अध्यापक और अन्य शिक्षकों के तबादले जैसे ही बैन हटेगा तो उस पर विचार करके उचित निर्णय लिया जाएगा. वही मुख्यमंत्री आवास पर शिक्षकों द्वारा जबरदस्ती सीएम के समर्थन में हुई नारेबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरे को क्या पता कैसे और क्या हुआ है.इसके बाद जैसे ही सचिन पायलट की पदयात्रा को लेकर मंत्री बीडी कल्ला से सवाल हुआ तो वो सवालों से बचते हुए नजर आए और कल्टी मारते हुए निकल लिए. जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पानी पी-पी कर सचिन पायलट को कोसते हुए नजर आते है. यहां तक की गहलोत सरकार के कई मंत्री और यहां तक की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पायलट पर बोल रहें है लेकिन सीएम के खासमखास मंत्री बीडी कल्ला पायलट के सवालों पर चुप्पी साधे हुए हैं.

Read more!

BD Kalla, unaware of teachers’ slogans of I Love You Chief Minister, said this about the transfer of teachers!