विधायक भरत सिंह ने प्रभारी रधावा से की मांग, राहुल के मुद्दे पर कोटा में हो प्रदर्शन!

राजस्थान तक

31 Mar 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:40 AM)

‘Bharat Singh Kundanpur demands from Randhawa, there should be a protest in Kota on the issue of Rahul’!

Google CTA

Read more!

कोटा के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरतसिंह कुंदनपुर ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि अगर कांग्रेस को राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने का विरोध करना है तो कोटा में आकर करना चाहिए, क्यों कि कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला जी लोकसभा के स्पीकर हैं, भरत सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी जी ने बिरला जी को इसीलिए स्पीकर बनाया था ताकि वो जो चाहें इनसे करवा सकें। भरत सिंह कुंदनपुर ने कहा कि दिल्ली में स्पीकर की भूमिका निभाने वाले ओम बिरला को दिल्ली तक ही सीमित रहना चाहिए, जब कि वो तो खुद को ही राजस्थान का सीएम समझ बैठे हैं।

‘Bharat Singh Kundanpur demands from Randhawa, there should be a protest in Kota on the issue of Rahul’!