Big Crime: महिला विधायक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर किया था वायरल! फिर सामने आई ये हकीकत

राजस्थान तक

09 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 9 2024 12:42 PM)

भरतपुर के बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने इसे लेकर शिकायत भी दी कि. शिकायत यह कि चाय वाला के नाम से एक फेसबुक पेज पर उनके अश्लील फोटो और वीडियो लगातार पोस्ट किए जा रहे थे.

Google CTA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, यह किसी को समझ ही नहीं आता. परेशानी यह भी है कि इस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की भी काफी शिकायतें मिलती है. चाहे वह साइबर ठगी हो या अश्लील वीडियो पोस्ट करना. कई ऐसी चीजें भी हैं, जिससे हम अनजान हैं. हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है. जिसमें कोई आम आदमी नहीं, बल्कि महिला विधायक को निशाना बनाया गया.

Read more!

भरतपुर के बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने इसे लेकर शिकायत भी दी कि. शिकायत यह कि चाय वाला के नाम से एक फेसबुक पेज पर उनके अश्लील फोटो और वीडियो लगातार पोस्ट किए जा रहे थे. हद तो तब हो गई जब इस पेज पर एक पोस्ट किया गया "फुल एचडी 7 मिनट 48 सेकंड की वीडियो.. मांगकर शर्मिंदा ना करें, वीडियो के लिए इनबॉक्स करें.. धन्यवाद"

जाहिर तौर पर महिला विधायक को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही थी. ऐसा पहली बार भी नहीं है जब ऋतु बनावत के साथ ऐसा हुआ है. उनके खिलाफ पहले भी कई बार ऐसे पोस्ट हो चुके हैं. इससे पहले जनवरी में भी ऋतु बनावत के अश्लील वीडियो वायरल करने का दावा किया गया था, हालांकि तब पोस्ट करने वालों को जैसलमेर से गिरफ्तार कर लिया गया था. पोस्ट करने वाला पहले बिना कपड़ों वाली एक लड़की और ऋतु बनावत की तस्वीर डालता है. फिर लिखता है वीडियो मांगकर शर्मिंदा ना करें. अगर वीडियो चाहिए तो पर्सनल मैसेज करें Qj वो दावा करता है कि उसके पास विधायक ऋतु बनावत के कई अश्लील फोटोज और वीडियोज हैं.