Bhilwara Viral news: महिला मजिस्ट्रेट कानून का पाठ पढ़ाती रहीं और विधायक जी लताड़ते रहे!

राजस्थान तक

23 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 23 2023 2:43 PM)

Bhilwara Viral news: The lady magistrate kept teaching law lessons and the MLA kept scolding her!

Google CTA

Read more!

राजस्थान में बीजेपी की सरकार क्या बनी कई विधायक तैश में दिखाई देने लगे हैं। कभी हवामहल के बाबा बालमुकुंदआचार्य, कभी उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तो अब शाहपुरा से निर्वाचित विधायक लालाराम बेरवा एक्शन मोड में है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं की शाहपुरा के भाजपा विधायक ने महिला उपखंड मजिस्ट्रेट को एक सार्वजनिक समारोह में खड़े कर कर धमकी देते हुए कहा कि आप किस से बहस कर रही है तकलीफ़ हो जाएगी नई-नई नौकरी है बिगाड़ दूंगा आपने यदि 3 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो मैं एसडीम ऑफिस के बाद धरना दे दूंगा अब इन विधायक जी को कौन समझाएं कि वे विपक्ष में नहीं हैं सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं धरना देना तो विपक्ष का काम है

दरअसल शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के निर्वाचित विधायक लालाराम बेरवा अपने विधानसभा क्षेत्र रायला में विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई कर रहे थे इस समय उन्होंने बनेड़ा की उपखंड मस्जिद नेहा छिपा को खूब खरी-खीरी सुनाई उप खंड मजीस्ट्रेट नेहा छीपा ने उन्हें सरकार के नियम कायदे कानून की जानकारी थी मगर पहली बार विधायक बने लालाराम बेरवा ने उनकी एक नई सुनी और उन्हें नौकरी ख़राब करने की धमकी दे डाली।

लालाराम बैरवा ने बनेड़ा उपखंड अधिकारी नेहा छिपा से कोटडी में हुए भट्टी कांड की याद दिलाते हुए बनेड़ा उपखंड में चल रही अवैध कोयला भट्टियों को बंद करवाने के निर्देश दिए थे। बेरवा ने उपखंड अधिकारी से अवैध कोयला भट्टियों को बंद करने के संबंध में सवाल पूछ लिया जिस पर बनेड़ा उपखंड अधिकारी नेहा छीपा ने बताया कि हमने 91 के नोटिस जारी कर दिए हैं। उपखंड अधिकारी के इस जवाब पर बेरवा भड़क उठे और कहां की जब अतिक्रमण किया गया था तब आपसे पूछा था क्या। तो नेहा छीपा ने मना कर दिया। इस पर लालाराम बैरवा ने गुस्से हुए कहा कि जब अतिक्रमण करने के लिए जब पूछा नहीं जाता है तो अतिक्रमण हटाने के लिए क्यों पूछा जाता है?

Bhilwara Viral news: The lady magistrate kept teaching law lessons and the MLA kept scolding her!