Video: भूपेंद्र यादव को बाहरी बता जितेंद्र सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला, बोले- मुझे पीड़ा होती है कि...

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और कांग्रेस ने मुंडावर विधायक ललित यादव को मैदान में उतारा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी के प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए सवाल भी पूछा. 

राजस्थान तक

follow google news

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election-2024) के लिए बीजेपी ने अलवर में चौंका दिया. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को अलवर से लोकसभा का टिकट देकर इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है. वहीं, कांग्रेस ने मुंडावर विधायक ललित यादव को मैदान में उतारा है. बीजेपी के प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस अब हमलावर भी नजर आ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे लेकर सवाल भी पूछा. 

Read more!

जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे पीड़ा होती है कि राजस्थान के 9 करोड़ लोगों में से भाजपा को एक ऐसा व्यक्ति नहीं मिला. जिसे वो चुनाव मैदान में उतर सके. अलवर की जनता पर बाहरी प्रत्याशी उन्होंने थोपा है. बाहरी व्यक्ति को जनता का दर्द नहीं पता होता है. वो स्थानीय मुद्दे नहीं जानता, उसको स्थानीय जगह की जानकारी नहीं होती है.

जानिए उन्होंने और क्या कहा? 

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव को सचिन पायलट व जितेंद्र सिंह का करीबी माना जाता रहा है. जितेंद्र सिंह ने ललित यादव के पक्ष में बोलते हुएकहा कि उसके (भूपेंद्र यादव) दिल में दर्द नहीं है. उससे अगर कोई पूछे कि मोती डूंगरी कहां है तो उसको नहीं पता. उनका नहीं पता कि अलवर में होप सर्कस कहां पर है. ललित यादव युवा है और युवाओं के भीतर शक्ति है. वो भलीभांति लोगों का दर्द व उनकी समस्या जानते-समझते हैं. यह जानते हैं कि रामगढ़ के अंदर क्या समस्या है और किशनगढ़ में क्या है?  

कांग्रेस को झेलना पड़ सकता है भीतरघात!

टिकट के ऐलान के बाद कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल की खबर सामने आ रही है. अंदरखाने फूट और बयानबाजी पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी नाराज नहीं है. संदीप यादव ने खुद ललित यादव का नाम प्रस्तावित किया था और करण सिंह यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता है. उनसे फोन पर बात हुई है. उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है. टिकट जब नहीं मिलता है तो व्यक्ति थोड़ा बहुत नाराज होता है. साथ ही बालवीर छिल्लर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई घर आता है तो उसका स्वागत करना पड़ता है, लेकिन बालवीर छिल्लर कांग्रेस परिवार के साथ हैं. अलवर में अकेले ललित चुनाव नहीं लड़ रहा है. पार्टी का हर कार्यकर्ता ललित यादव बनाकर चुनाव लड़ेगा और ललित यादव को बड़ी जीत मिलेगी.

    follow google news