बीजेपी को याद आए बाबा? डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को मोदी देंगे तोहफा!

राजस्थान तक

05 May 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:58 AM)

bjp dausa mp kirodi lal meena viral video

Google CTA

Read more!

किरोड़ी बाबा के दिल का दर्द बीजेपी आलाकमान तक पहुंच गया है तभी तो चर्चा है कि कर्नाटक चुनाव के बाद केन्द्र में कैबिनेट विस्तार होगा जिसमें किरोड़ी बाबा का भी नंबर लग सकता है। किरोड़ी बाबा ने बीते दिनों दौसा ने लोगों से कहा ही था कि मैं तो आपके लिए लड़ रहा हूं, नहीं तो मोदी के बगल में मंत्री बनकर बैठा होता। अब राजस्थान में चुनाव आने वाले हैं और चुनाव में तो जनता ही राजा होती है। अब ये तस्वीर देखिए जिसमें किरोड़ी बाबा कुछ कह रहे हैं और बिरला जी ध्यान से उनकी बात सुन रहे हैं। अब बाबा ने बिरला जी के कान में क्या कहा, वो तो किरोड़ी बाबा और बिरला जी ही जानते हैं लेकिन अब लोग कह रहे हैं शायद उनके बीच आने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो कही है।

bjp dausa mp kirodi lal meena viral video