राहुल गांधी को सतीश पूनिया ने लिया आड़े हाथ! बीजेपी नेता ने की डिप्टी सीएम दीया कुमारी के इस काम की तारीफ

राजस्थान तक

03 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 3 2024 7:58 PM)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को बीजेपी मुद्दा बनाने में जुटी हुई हैं. इसे लेकर राजस्थान नेता भी कांग्रेस पर हमलावर है. जब पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राजसमंद जिले के नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे.

Google CTA

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को बीजेपी मुद्दा बनाने में जुटी हुई हैं. इसे लेकर राजस्थान नेता भी कांग्रेस पर हमलावर है. जब पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राजसमंद जिले के नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे तो यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया. न्यू कॉटेज पहुंचने पर स्थानीय बीजेपी नेताओं ने पूनिया का स्वागत किया. फिर मीडिया से बातचीत के दौरान पूनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट पेश होने वाला है. सरकार बनते ही अल्प समय में बहुचर्चित ईआरसीपी जैसे समझौता कर सरकार ने काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है. 

Read more!

साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री दिया कुमारी जो बजट पेश करेंगी, वह राजस्थान की आम अवाम का बजट होगा. यह बजट महिलाओं और युवाओं की नीतियों से ताल्लुक रखने वाला बजट होगा.

देश और प्रदेश में पेपर लीक पर बोलते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में गहरी पैठ बना चुके पेपर लीक नेक्सस को तोड़ना बड़ी चुनौती थी. लेकिन केंद्र सरकार और एजेंंसियों ने जिस तरीके से ठोस कार्रवाई की है. उसे देखकर यह लगता है कि केंद्र और राज्य सरकार पेपर लीक माफिया को खत्म करेगी और लीकेज को रोकने में सफल होगी.