बीजेपी ने सचिवालय का किया घेराव, शेखावत- सीपी जोशी समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारियां

राजस्थान तक

01 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 1 2023 3:34 PM)

jaipur BJP Protest against Gehlot Government

Google CTA

Read more!

Jaipur BJP Protest against Gehlot Government: चुनाव नजदीक आने के साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर बनाने का मिशन तेज कर दिया है. पेपर लीक, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गहलोत सरकार को लगातार घेरने में जुटी पार्टी ने राजधानी जयपुर में आज ने विरोध प्रदर्शन किया.

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सचिवालय का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से जोरदार झड़प हो गई. कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ दिए. उसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया.

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अगुवाई के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, सांसद सुमेधानंद आदि नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दीं.