Video: अचानक एक सैलून में घुसकर कुर्सी पर जा बैठे CM भजनलाल, हेयर ड्रेसर के उड़े होश

राजस्थान तक

05 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 5 2024 6:07 PM)

ये वीडियो बीकानेर के एक सैलून का है. सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर दौरे पर थे. यहां उन्हें अपने एक मित्र और आरएसएस नेता के भतीजे की शादी में शामिल होना था.

Google CTA

कभी बीच रास्ते टपरी या थड़ी पर आम इंसान की तरह चाय पीते और चाय की केतली को उठाकर चाय बनाते तो सीएम भजनलाल शर्मा (CM bhajanlal sharma) के वीडियो आपने देखे ही होंगे. एक बार फिर सीएम का एक वीडियो (Viral video of bhajanlal sharma) सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक साधारण आदमी की तरह मुख्यमंत्री भजनलाल के बाल कटवाने अंदाज को देख हर कोई तारीफ कर रहा है. 

Read more!


ये वीडियो बीकानेर के एक सैलून का है. सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर दौरे पर थे. यहां उन्हें अपने एक मित्र और आरएसएस नेता के भतीजे की शादी में शामिल होना था. उन्हें लगा कि बाल कटवा लेना चाहिए. ऐसे में रास्ते चलते वे एक साधारण से सैलून में घुस गए. उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी थे. देखें Video...