रविंद्र सिंह भाटी के मुरीद हुए सचिन पायलट! बाड़मेर में चुनाव लड़ने के अंदाज पर कांग्रेस नेता ने कह दी ये बात

राजस्थान तक

• 05:48 PM • 16 May 2024

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा. पहली बार कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पहली बार रविंद्र सिंह भाटी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Google CTA

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (ravindra singh bhati) ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा. बीजेपी के मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी के साथ कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल को भी उन्होंने कड़ी चुनौती दी. इस बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (congress leader sachin pilot) ने पहली बार रविंद्र सिंह भाटी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस बात की भी स्वीकार किया कि भाटी ने मजबूती से चुनाव लड़ा.

Read more!

एक इंटरव्यू में पायलट ने इस बात को कबूल किया कि रविंद्र सिंह भाटी नौजवान हैं और उन्होंने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा. हालांकि उन्होंने बाड़मेर-जैसलमेर से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल की जीत का दावा किया है.

 

 

दावा तो ये भी है कि इस बार देश में मोदी नहीं कांग्रेस की सरकार बनेगी. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सचिन पायलट ने रविंद्र सिंह भाटी की तारीफ करते हुए कहा है कि 'रविंद्र, नौजवान हैं. उन्होंने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा, लेकिन लोग जानते हैं कि देश में किसकी सरकार बनानी है. ये चेहरों का चुनाव नहीं था, बल्कि किसकी सरकार बनानी है यह ज्यादा जरूरी है.