ADVERTISEMENT
राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक को पायलट की राजनीतिक रणनीति बनाने का जिम्मा मिला है। आईपैक की कोर टीम ने पायलट से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की है।
पायलट ने जब पिछले दिनों अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दिया तो पहली बार कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत का साथ दिया। आलाकमान ने तब गहलोत की योजनाओं की तारीफ करके ये भी संकेत दिया कि इस बार का विधानसभा चुनाव गहलोत की अगुआई में लड़ा जा सकता है। पायलट पहले पार्टी के संभाग स्तरीय सम्मेलनों में शामिल नहीं हुए उसके बाद जब विधायकों का वन टू वन फीडबैक हुआ तब भी पायलट उसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद फिर से ये संशय गहरा गया कि आखिर क्यों पायलट पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे, हालांकि पायलट ने इसे लेकर कहा कि पार्टी ने फीडबैक कार्यक्रम की रणनीति उनके तयशुदा कार्यक्रम के बाद बनाई थी, इसलिए वो उसमें शामिल नहीं हो पाए। राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि क्या पायलट राजस्थान में तीसरा मोर्चा बनाने की संभावना देख रहे हैं। जिस तरह से पायलट के अनशन का आम आदमी पार्टी और आरएलपी ने समर्थन किया, उसके बाद से चर्चा है कि सचिन पायलट, हनुमान बेनीवाल और अरविंद केजरीवाल एक साथ आ सकते हैं।
IPAC, a company of Prashant Kishor, who is called Chanakya of politics, has got the responsibility of making the political strategy of the pilot. The core team of IPAC met the pilot and discussed the future course of action.
When Pilot staged a dharna against his own government in the past, for the first time the Congress high command supported Gehlot. The high command then praised Gehlot’s plans and also indicated that this time’s assembly elections can be fought under Gehlot’s leadership. Pilot did not attend the party’s divisional level conferences first, after that even when there was one to one feedback of the MLAs, Pilot did not attend it. After this, the doubt deepened again as to why Pilot was not attending any of the party’s programs, however, Pilot said that the party had formulated the strategy of the feedback program after his scheduled program, so he could not attend it. . There is also talk in political circles whether Pilot is looking at the possibility of forming a third front in Rajasthan. Since the way Pilot’s fast was supported by Aam Aadmi Party and RLP, there is talk that Sachin Pilot, Hanuman Beniwal and Arvind Kejriwal may come together.
ADVERTISEMENT

