सीपी जोशी का गहलोत पर कटाक्ष, ‘मुख्यमंत्री हिंदू हैं तो फिर…’

राजस्थान तक

• 12:31 PM • 16 Jun 2023

CP Joshi’s sarcasm on Gehlot, ‘If the Chief Minister is a Hindu then…’

Google CTA

Read more!

जयपुरी के सांगानेर क्षेत्र में होने वाले हनुमान चालीसा पाठ के लगे पोस्टर हटाए जाने के मामले में राजनीती गर्मा गई है. पुरे मामले को लेकर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा कटाक्ष किया है. जोशी ने सीएम पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिंदू हैं तो फिर हनुमान चालीसा पर प्रतिबंध क्यों लगा रहे हैं. यहां सिर्फ कांग्रेस के राज में तुष्टिकरण देखा जा रहा है. जिसकी वजह से हिंदू पलायन कर रहें है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक धर्म को टारगेट कर रही है और मंदिरों को तोड़ने का काम कांग्रेस के राज में हुआ है. प्रदेश बीजेपी चीफ सीपी जोशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं हम भी हिंदू हैं. अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिंदू हैं तो फिर हनुमान चालीसा पर प्रतिबंध क्यों लगा रहे हैं. यहीं नहीं प्रदेश का हिंदू पलायन कर रहा यहां से जो लोग तलवार लेकर घूम रहे उन पर एक्शन नहीं हो रहा. वही पीएफआई जैसे आतंकी संगठन को कार्यक्रम करने की अनुमति कांग्रेस देती है लेकिन बाबा रामदेव की यात्रा पर रोक लगा दी जाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जितनी चिंता रमजान की है इतनी ही चिंता नवरात्रि में नवरात्रों पर रखनी चाहिए. कांग्रेस के राज में तुष्टिकरण पहली बार देखा जा रहा है.सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के साथ जितना दमन करेगी वह ज्वालामुखी बनकर निकलेगा. कांग्रेस कैसे धार्मिक कार्यक्रम को रोक सकती है. कांग्रेस किसी की भावनाओं को नहीं रोक सकती. धर्म किसी राजनीति से जुड़ा नहीं होता है. इसके आलावा जोशी ने कहा कि बीजेपी शासन के खिलाफ नहीं है बल्कि भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ है. कांग्रेस ने साढ़े 4 वर्ष जनता को लूटने का काम किया. कांग्रेस ने तो भगवान कृष्ण की जन्मस्थली तक को नहीं छोड़ा वहां भी कांग्रेस राज में लगातार अवैध खनन हो रहे है. कांग्रेस अवैध खनन पर लगाम लगाने में फेल हो रही है इसलिए खनन माफिया भी प्रशासनिक अधिकारियों पर लगातार हमला कर रहें है. यहां भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट अधिकारी मिलकर जनता को लूट रहे है और जनता का पैसा जनता के विकास में लगना चाहिए, लेकिन जनता का पैसा तो भ्रष्टाचार में लग रहा है. आज कांग्रेस का नेता और उनके पुत्र किसी बड़े कांड में लिप्त हैं, लेकिन राजस्थान में आज जांच करने वाला अधिकारी ही जांच के दायरे में है.

CP Joshi’s sarcasm on Gehlot, ‘If the Chief Minister is a Hindu then…’