बाड़मेर: मुआवजे पर बनी सहमति, रेप पीड़िता का हुआ पोस्टमार्टम

राजस्थान तक

09 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:52 AM)

Dalit woman rape case: Family agrees for postmortem after 18-hour protest in Rajasthan’s Barmer

Google CTA

Read more!

बाड़मेर के पचपदरा थाना इलाके के एक गांव में दलित महिला के साथ रेप के बाद एसिड डालकर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत के बाद अब मुआवजे को लेकर प्रशासन से सहमति बन गई है। रेप पीड़िता के शव के पोस्टमार्टम के बाद अब उसका शव घर पहुंच चुका है। जब राजस्थान तक की टीम पीड़िता के घर पहुंची तो चारों तरफ कोहराम मचा हुआ था। बच्चों से लेकर महिलाएं चिल्ला रही थी। पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। महिलाएं घटना के बारे में बताती हुई कहती है कि पीड़िता घर के अंदर अकेली कामकाज कर रही थी। इसी दौरान आरोपी घर के अंदर घुस गया। महिला के साथ रेप कर थिनर (एसिड) मुंह पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची। कपड़े डालकर आग बुझाई और फिर अस्पताल ले गए। घटना के बाद से आसपास की महिलाओं में दहशत है। महिला रिश्तेदार ने बताया कि हम दिन भर घर में अकेली रहती है, बच्चे छोटे हैं। कल को हमारे साथ भी इस तरह की कोई घटना घटित न हो जाए। इसलिए आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए।

Dalit woman rape case: Family agrees for postmortem after 18-hour protest in Rajasthan’s Barmer