Divya को जान से मारने की धमकी!

राजस्थान तक

17 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:46 AM)

Death threats to Divya!

Google CTA

Read more!

मारवाड़ की राजनीति में हमेशा जाटों का वर्चस्व रहा है लेकिन एक बार फिर मदेरणा गुट व जाखड़ गुट के बीच तनातनी देखने को मिली । आपको बता दें भोपालगढ़ कोऑपरेटिव सोसाइटी के चुनाव के दौरान 11 अप्रैल को मदेरणा गुट से रामजीवन चोटिया विजयी रहे। लेकिन अब एक बार फिर ओसियां से आने वाली तेज तर्रार विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर राजस्थान की राजनीति में खलबली मचा दी है। दिव्या मदेरणा ने एक वीडियो ट्वीट कर कहां की राजनीति को शर्मसार होते हुए सुनिए… 10 तारीख को बद्रीराम जी मुझे जान से मारने कि धमकी देते हैं -तू म्हारा हाथा में झीलगी तो मार नाख़ु ला । यह वीडियो में जो दिख रहे हैं वो अशोक गहलोत के बेहद करीबी और पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ है जो खुलेआम दिव्या मदेरणा को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि अगर तू मेरे हाथों में आ गई तो मैं तुझे मार दूंगा, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह धमकी वाला वीडियो 10 अप्रैल का बताया जा रहा है इस वीडियो के बाद ओसिया विधायक ने जोधपुर ग्रामीण एसपी से सुरक्षा की मांग की, 4 थानों की पुलिस सुरक्षा में होने के बावजूद ओसिया विधायक की गाड़ी पर हमला हो गया लेकिन ट्वीट कर बताया कि पुलिस तुरंत एक्शन में नहीं आती तो मैं भगवान के पास होती नहीं तो आईसीयू में तो पक्का होती.. आज दिव्या मदेरणा जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस से मुलाकात करेगी।

Death threats to Divya!