धारीवाल जी की बात सच हो गई, पुलिसवाले भी ‘मर्दांनग़ी’ दिखाने लगे!

राजस्थान तक

• 01:04 PM • 23 Jun 2023

Dhariwal ji’s words came true, the policemen also started showing ‘manliness’!

Google CTA

Read more!

बीकानेर के खाजूवाला में एक रूह कंपा देने वाली वारदात हुई। अब आप सोच सकते हैं राजस्थान दुष्कर्म और महिला अपराधों के मामलों में नंबर एक पर कैसे है। और जब पुलिस वाले ही कॉलेज जाने वाली लड़कियों को जबरन उठाकर उनकी इज्जत लूटने लगें तो आप सड़कछाप आशिकों और लफंगों से क्या उम्मीद करेंगे.. जी हां.. बीकानेर के खाजूवाला इलाके में 5 दरिंदों ने एक कॉलेज जा रही लड़की को पहले बीच बाजार किडनैप किया और फिर एक कमरे पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। 5 दरिंदों ने एक-एक कर 20 साल की लड़की के सामने अपनी मर्दानगी का परिचय दिया। और आरोपों के मुताबिक इन पांच मर्दों में से दो राजस्थान पुलिस के कॉन्सटेबल हैं। जिन्हें आप अपनी स्क्रीन पर शराब के नशे में झूमते देख रहे हैं। और ये तस्वीर बेशक डराने वाली है। आपको बताएं कि ये घटना 20 जून की है, 20 साल की एक लड़की रोज की तरह कॉलेज जा रही थी, कि तभी रास्ते में उसे अचानक पांच लोग जबरन उठा लेते हैं। फिर एक सुनसान कमरे पर ले जाकर उसकी इज्जत लूटते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गैंगरेप के मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई के साथ राजस्थान पुलिस के दो कॉन्सटेबल शामिल हैं। घटना सामने आने के बाद दोनों को फिलहाल बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी दिनेश के साथ बाकी दो अब भी फरार हैं। अब सवाल है पुलिस जांच तो कर लेगी.. आरोपी गिरफ्तार भी हो जाएंगे, लेकिन उस बेकसूर लड़की का क्या जिसकी इज्जत लूटकर मार डाला गया। दबंगई का आलम देखिए.. कि घटना को अंजाम देने के बाद, अपनी हवस पूरी करने के बाद.. आरोपी लड़की को अस्पताल के बाहर मरा हुआ छोड़ जाते हैं। अब पुलिस कह रही है जांच होगी.. लेकिन जांच की बात तो खुद बीकानेर से आने वाले मंत्री जी कह रहे हैं। और ऐसे कह रहे हैं जैसे इलाके में कोई सड़क टूटी हो। चेहरे पर चिंता है ना बातों में गंभीरता। देखा आपने.. मंत्री जी सीएम के साथ दौरे पर दौरे कर रहे हैं लेकिन इलाके में इतना बड़ा काण्ड हो गया उसपर कह रहे हैं जांच होगी। अब मंत्रीजी से सवाल है कि जांच तो होती है, मगर कार्रवाई क्या होती है ये कौन बताए।

इधर पता चला कि पीड़ित लड़ती दलित है, मामला संजीदा है और माहौल सियासी है तो बीजेपी भी कहां चुप रहने वाली थी। आज बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर के खाजूवाला में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सरकार नहीं तो विपक्ष के तौर पर ही परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। तो उधर यूपी से भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर भी बीकानेर की घटना पर भड़के हैं और एक बार फिर सीएम गहलोत पर हमला बोला है।

इधर खाजूवाला में पीड़ित परिवार अब भी धरने पर बैठा है। पुलिस-प्रशासन के लाख मनाने के बाद भी परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक लड़की का अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है। फिलहाल भारी पुलिस बल के बीच परिजनों को मनाने की कोशिशें जारी हैं और बीकानेर में माहौल तनावपूर्ण है।

Dhariwal ji’s words came true, the policemen also started showing ‘manliness’!