भ्रष्टाचार के एक मामले में बढ़ गई धारीवाल की मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

Dhariwal, who sheds masculinity, got caught in the court, notice came from the Supreme Court!

राजस्थान तक

follow google news

Read more!

एकल पट्टा वितरण मामले में मंत्री शांतिधारीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है । साल 2022 में हाईकोर्ट ने धारीवाल को राहत देते हुए इस केस को खत्म करने के निर्देश दिए थे। लेकिन परिवादी अशोक पाठक सुप्रीम कोर्ट की चौखट जा पहुंचे जहां पर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी लगाई थी। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने शांति धारीवाल को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को भ्रष्टाचार का मामला माना है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किए हैं।

जानकारी के मुताबिक अशोक पाठक की एसएलपी पर सुनवाई के दौरान एडवोकेट संदीप खंडेलवाल और सुल्तान सिंह ने बताया कि एसएलपी के जरिए सुप्रीम कोर्ट से यह मांग की गई थी। इसमें कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज केस को केवल राजीनामे के आधार पर निरस्त नहीं किया जा सकता है। यह केस राज्य सरकार के खिलाफ है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप हैं।जानकारी के मुताबिक शांति धारीवाल की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में यह कहते हुए याचिका दाखिल की थी कि शिकायतकर्ता और उनके बीच राजीनामा हो गया है।जिसके बाद याचिका कोर्ट द्वारा स्वीकार करते हुए कार्ट और एसीबी की कार्रवाई को रद्द किया गया।

Dhariwal, who sheds masculinity, got caught in the court, notice came from the Supreme Court!

    follow google news