धौलपुरः डॉक्टरों की हड़ताल से हॉस्पिटल में खौफनाक मंजर, यूपी-एमपी जा रहे मरीज

Doctors strike, poor condition of patients, Ground Report from Dholpur

राजस्थान तक

follow google news

Read more!

राजस्थान सरकार द्वारा आरटीएच बिल पारित किए जाने के बाद राजस्थान भर के निजी और सरकारी चिकित्सकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। चिकित्सक लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सकों और सरकार की वार्ता का सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकलने पर सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से खामियाजा राजस्थान के आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

चिकित्सकों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार का असर राजस्थान के धौलपुर जिले के सबसे बड़े अस्पताल डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में आज बुधवार को देखने को मिला। जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक डॉक्टरों की तैनाती कर दी हैं.लेकिन अस्पताल के ओपीडी पर मरीजों की संख्या काफी कम नजर आई.अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल होने से अस्पताल के अधिकांश वार्ड खाली पड़े हैं। मजबूरी और लाचारी में मरीज मध्यप्रदेश के मुरैना व ग्वालियर और उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में उपचार लेने के लिए पलायन कर रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में तैनात डॉक्टरों ने निजी डॉक्टरों के साथ मिल कर चिकित्सा मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिले के सभी डॉक्टर्स गहलोत सरकार पर आरटीएच बिल को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Doctors strike, poor condition of patients, Ground Report from Dholpur

    follow google news