राजस्थान: डॉक्टरों की हड़ताल, अस्पतालों के हालात खराब! देखिए बदहाली की तस्वीरें

राजस्थान तक

31 Mar 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:41 AM)

Doctors strike, the condition of hospitals is bad!

Google CTA

Read more!

आरटीएस के विरोध में जहां निजी चिकित्सक लंबे समय से हड़ताल पर हैं ऐसे में सरकारी अस्पतालों में वर्क लोड बढ़ गया है सबसे गंभीर बात यह है कि सरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते बड़ी-बड़ी मशीनें तालों में बंद पड़ी है हनुमानगढ़ के महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के चलते मशीनें कमरे में ताला लगाकर बंद की हुई है.

चिकित्सकों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार का असर राजस्थान के धौलपुर जिले के सबसे बड़े अस्पताल डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में आज बुधवार को देखने को मिला। जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक डॉक्टरों की तैनाती कर दी हैं.लेकिन अस्पताल के ओपीडी पर मरीजों की संख्या काफी कम नजर आई.अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल होने से अस्पताल के अधिकांश वार्ड खाली पड़े हैं। मजबूरी और लाचारी में मरीज मध्यप्रदेश के मुरैना व ग्वालियर और उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में उपचार लेने के लिए पलायन कर रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में तैनात डॉक्टरों ने निजी डॉक्टरों के साथ मिल कर चिकित्सा मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिले के सभी डॉक्टर्स गहलोत सरकार पर आरटीएच बिल को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Doctors strike, the condition of hospitals is bad!