Dotasra-Hudla पर ED का शिकंजा, भड़के कांग्रेसी, सड़क पर काट रहे बवाल!

राजस्थान तक

• 12:14 PM • 26 Oct 2023

ED’s grip on Dotasra-Hudla, Congressmen enraged, creating ruckus on the road!

Google CTA

Read more!

राजस्थान के चुनावी समर में ईडी की एंट्री से हाहाकार मचा हुआ है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है, यही नहीं मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत को भी ईडी ने समन भेजा है. इधर जयपुर के सिविल लाइंस आवास पर पूर्व शिक्षा मंत्री व पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के आवास पर अंदर की ईडी के अधिकारी छानबीन कर रहे है वही बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है. कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है कि पेपर लीक सिर्फ राजस्थान में ही नहीं हुआ बल्कि गुजरात में भी हुआ वहां ईडी क्यों नहीं गई. जबकि राजस्थान में हम तो ईडी का स्वागत करते है, ईडी के अधिकारी जाँच करें लेकिन उनकी टाइम यही क्यों है इस पर सवाल खड़े हो रहे है. केंद्र सरकार जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है, इसका जवाब राजस्थान की जनता वोट की चोट से देगी.

ED’s grip on Dotasra-Hudla, Congressmen enraged, creating ruckus on the road!