क्या विधायकी छोड़कर फिर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बेनीवाल? खुद ही कर दिया ये बड़ा ऐलान

राजस्थान तक

23 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 23 2024 4:17 PM)

Hanuman Beniwal On contesting LokSabha election : हनुमान बेनीवाल ने आने वाला लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

Google CTA

Read more!

Hanuman Beniwal On contesting LokSabha election : हाल ही में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने खींवसर से चुनाव जीता है. इसके बाद उन्होंने नागौर के सांसद पद से इस्तीफा देकर विधायक बनने का फैसला किया. लेकिन एक बार फिर से सियासी चर्चाएं छिड़ गई हैं कि क्या हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस बात का जवाब खुद आरएलपी सुप्रीमो ने एक सभा के दौरान दिया है.

हनुमान बेनीवाल ने कहा, “फिर चुनाव होंगे. मैं तो रोज लड़ूंगा. कोई एक बार थोड़े ना है चुनाव तो आते ही रहते हैं. अगर पीएम नरेंद्र मोदी को सरपंच का चुनाव लड़ा दिया जाए तो मुश्किल ही जीत पाए. क्योंकि सरपंच के चुनाव में तो लिमिटेड वोट पड़ते हैं. सरपंच के चुनाव में जीतना बहुत टेढ़ा काम है.”

सर्वदलीय बैठक का किया था बहिष्कार

राजस्थान में विधानसभा का सत्र चल रहा है. इससे पहले 18 जनवरी को सर्वदलीय बैठक हुई थी. लेकिन आरएलपी सुप्रीमो और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि “मैंने इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है. क्योंकि चुनाव से पूर्व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो RPSC को भंग करेंगे लेकिन सत्ता में आने के बाद वो और उनकी पार्टी इस बात को लेकर खामोश हो गई.”

‘Elections keep happening, I will contest elections again’ – Hanuman Beniwal