महिला टीचर ने पकड़ी हेडमास्टर की गिरेबां, बोली- 'पंडितों की सारी पंडताई निकाल दूंगी', Video वायरल

राजस्थान तक

08 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 8 2024 4:07 PM)

अलवर में एक महिला टीचर (Female Teacher Viral Video) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने हेडमास्टर की कॉलर पकड़ने के बाद काफी अभद्रता की.

Google CTA

राजस्थान के अलवर (Alwar News) में एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में वह स्कूल के स्टाफ के साथ बदतमीजी करते और जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करते हुए देखी जा सकती है. मामला जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के नगला जोगी राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है. यहां की महिला टीचर ममता मीणा (Mamta Meena Video) ने हेड मास्टर का कॉलर पड़कर उनको धमकी दी. जब गांव के सरपंच स्कूल में पहुंचे तो महिला टीचर ने उनको भी धमकाया. इस दौरान स्कूल के स्टाफ ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Read more!

वायरल वीडियो में महिला टीचर (Women Teacher Viral Video) को अपने साथी शिक्षकों के साथ अपशब्द बोलते देखा जा सकता है. वह बोल रही है, "पंडितों की सारी पंडतायी निकाल दूंगी, 1 मिनट लगेगी मुझे पंडितों के झापड़ मारने में. रोज़ झापड़ पाता है पंडित मेरे से, सारा पंडित राज निकाल दूंगी. मैं तो राजनीति करूंगी, लेकिन तेरी पंडिताई निकाल दूंगी, तेरी जॉब खा जाऊंगी."  वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने महिला टीचर को निलंबित कर दिया है.