लुटेरों से अकेले भिड़ी महिला टीचर, झपट्टा मारने वाले का ही मरोड़ दिया हाथ, चौंका देगा Video

राजस्थान तक

03 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 3 2024 7:49 PM)

तीन लुटेरों ने एक महिला शिक्षक (Women Teacher Viral Video) के गले से सोने की बेशकीमती चेन तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया.

Google CTA

राजस्थान के जयपुर (Jaipur Crime News) में चेन स्नेचर राह चलते लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसी घटनाओं के हैरान करने वाले वीडियो (Viral Video of Chain Snatching) भी सामने आ रहे हैं. एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला टीचर के गले से लूटेरों ने सोनी की बेशकीमती चेन लूटने का प्रयास किया. लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया. 

Read more!

दरअसल, तीन लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए और उनमें से एक बदमाश ने महिला शिक्षक (Women Teacher) के गले में झपट्टा मार सोने की चेन लूटने (Robbery In Jaipur) का प्रयास किया. लेकिन महिला ने लुटेरे का हाथ दबोच उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया. इसके बाद जो हाथ चेन तोड़ने के लिए उठा, उसी हाथ को महिला ने दबोच लुटेरों का डट कर सामना किया. फिर घबराए लुटेरों ने बाइक पर बैठ भागने में ही अपनी भलाई समझी.

शिक्षिका के जज्बे की हो रही तारीफ

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हर कोई महिला शिक्षक की तारीफ कर रहा है. घटना जयपुर के एसएफएस कॉलोनी की है. जहां रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे सुनीता जैन नाम की महिला अपने बच्चे को पार्क में घुमाने के लिए कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी ही थी. तभी सामने से बाइक सवार 3 युवक कार के पास आकर रुके. उनमें से एक युवक नीचे उतरा और महिला के नजदीक आकर पता पूछने लगा और फिर उसी दौरान मौका पाकर गले से चेन तोड़ने के लिए झपट्टा मारा. लेकिन महिला शिक्षक ने उसका हाथ मरोड़ कर साजिश को नाकाम कर दिया.