राइट टू हेल्थ बिल: सरकार और निजी डॉक्टर्स के बीच शुरू हुई आर-पार की लड़ाई! मुश्किल में पड़े मरीज

राजस्थान तक

28 Mar 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 6:39 AM)

Doctor Protest Against gehlot Government

Google CTA

Read more!

राजस्थान में डॉक्टरों और सरकार के बीच तनातनी जारी है। निजी डॉक्टर सरकार की ओर से लाए गए राइट टू हेल्थ बिल का डटकर विरोध कर रहे हैं, पूरे प्रदेश में डॉक्टर एकजुट हो चुके हैं, निजी डॉक्टरों की इस हड़ताल को अब आईएमए ने भी अपना समर्थन दे दिया है। बुधवार को राजस्थान के निजी डॉक्टरों के समर्थन में पूरे प्रदेश के सरकारी डॉक्टर भी काम बंद रखेंगे। बस सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं ही मिल पाएंगी। यानि कल पूरे प्रदेश के मरीजों को लिए परेशान होना पड़ सकता है। 

Doctor Protest Against gehlot Government