कांग्रेस-बीजेपी से हैं बजरी माफियाओं की है सांठ-गांठ, मेरे तो कोई दरवाजे भी नहीं आ सकता- Hanuman Beniwal

राजस्थान तक

• 02:50 PM • 13 Jun 2023

Gravel mafias have nexus with Congress-BJP, no one can even come to my door- Hanuman Beniwal

Google CTA

Read more!

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से सोमवार 12 जून को बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नागौर जिले के रियांबड़ी में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सोमवार शाम को हजारों की तादाद में लोग रियां बड़ी में एकत्रित हुए और शाम 5 बजे हनुमान बेनीवाल भी पहुंच गए। अपने संबोधन के दौरान बेनीवाल ने बजरी माफियाओं का विरोध करते हुए कहा कि माफियाओं ने प्रदेश की नदियों का अस्तित्व बिगाड़ दिया है। उन्होंने मेघराज सिंह रॉयल पर सीधे आरोप लगाए। बेनीवाल ने कहा कि बजरी माफिया बीजेपी और कांग्रेस को करोड़ों रुपए का चंदा देते हैं और समानान्तर सरकार चला रहे हैं।

Gravel mafias have nexus with Congress-BJP, no one can even come to my door- Hanuman Beniwal