ADVERTISEMENT
हनुमानगढ़ में बाढ़ की आशंका अभी भी बनी हुई है जिस तरह से हरियाणा पंजाब से लगातार का घर में पानी छोड़ा जा रहा है, उससे घग्घर नदी में बाढ़ आने की पूरी आशंका बन चुकी है। ऐसे में नगर परिषद व प्रशासन अपने अपने स्तर पर बचाव कार्य कर रहे हैं। राजस्थान तक ने करीब 11:00 घग्घर बहाव क्षेत्र का दौरा किया जहां जनप्रतिनिधि मौके पर मिले और मजदूरों से मिट्टी के थैले भरवा कर बंधुओं को मजबूत करने का काम करवा रहे थे। महिला जनप्रतिनिधि भी इतनी रात को मौके पर मौजूद रहे नगर परिषद के निर्माण विकास समिति के अध्यक्ष सुमित रणवा द्वारा कहा गया कि वे शहर वासियों से वादा करते हैं कि शहर में पानी नहीं घुसने देंगे। इसके लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं साथ ही इस दौरान राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप भी शुरू हो चुका है सुमित ने पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉक्टर रामप्रताप पर आरोप लगाया कि पूर्व में जब वे विधायक और मंत्री थे और सिंचाई विभाग उन्हीं के पास था तो उन्होंने घग्घर बहाव क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को क्यों नहीं हटाया, जबकि सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालय के आदेश भी हैं और अब वे कभी कलेक्टर को, कभी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन करके अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं, और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वह प्रशासन को सलाह दे रहे हैं, उसी के आधार पर प्रशासन कार्य कर रहा है, तो वे कहना चाहते हैं कि मंत्री जी अगर आप इतने ही गंभीर होते तो 1995 में आप के कार्यकाल के दौरान शहर में बाढ़ नहीं आती और हम हमारे स्तर पर इस मुसीबत से निपटने में सक्षम हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जो बहाव क्षेत्र में जिन किसानों की जमीन है उनको सरकार को अवाप्त कर यहां बहुत घग्घर बहाव क्षेत्र को चौड़ा करना चाहिए साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी सरकार की भी कुछ कमियां रही है जिसकी वजह से हालात है लेकिन वे इससे निपटने में सक्षम में है, आइए आप भी सुनिए क्या कहा है जनप्रतिनिधियों का हमारी इस देर रात की ग्राउंड रिपोर्ट में।
Ground Report: Work continues on a war-footing in Hanumangarh amid fears of floods!
ADVERTISEMENT

