Hanuman Beniwal news: महिलाओं की शिकायत के बाद भड़के RLP सुप्रीमो.. मीटिंग बुलाई और…

राजस्थान तक

• 02:28 PM • 07 Jul 2023

Hanuman Beniwal news: RLP supremo got angry after women’s complaint .. called a meeting and…

Google CTA

Read more!

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल इन दिनों सीएम बनने के ख्वाब देख रहे हैं.. बीजेपी से बाहर आकर और गहलोत के खिलाफ जाकर बेनीवाल लगातार राजस्थान में तीसरा मोर्चा बनाने की जुगत में हैं। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस में तो उनकी दाल अब गलने से रही, और अगर कांग्रेस-बीजेपी से अलग हटकर सरकार बनानी है तो हनुमान बेनीवाल को अरविंद केजरीवाल की तरह अलग रास्ते पर चलना पड़ेगा। और लगता है बेनीवाल चल भी पड़े हैं। तस्वीरें देखिए.. ये तस्वीरें हैं नागौर की जहां आरएलपी सुप्रीमो बिजली विभाग के अधिकारियों की क्लास लगा रहे हैं। आपको बताएं कि बेनीवाल के नागौर पहुंचते ही कुछ महिलाओं ने उनसे बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत कर दी। बस फिर क्या अगले दिन गहलोत के अधिकारियों की बैठक हुई और बेनीवाल ने उनकी क्लास लगा दी। साथ ही नागौर में बन रही सड़कों की क्वालिटी पर भी सवाल उठाया.. कहा की नागौर में गहलोत सरकार घटिया सड़कें बनवा रही है। इस मीटिंग में सिर्फ बिजली विभाग के अधिकारियों की ही नहीं बल्कि पीडब्लूडी के अधिकारियों को भी बेनीवाल ने खूब लताड़ा।

आरएलपी चीफ हनुमान बेनीवाल इन दिनों फुल एक्शन मोड में आ चुके हैं। बजरी के बाद बिजली पर बेनीवाल ने दूसरा प्रहार किया है। राजस्थान में सड़कों की हालत पर भी बरसे। तो कुल मिलाकर कह सकते हैं, चुनाव से पहले जमीनी मुद्दों को उठाकर हनुमान बेनीवाल माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे हैं। अब देखना ये होगा कि इस बार हनुमान बेनीवाल को पब्लिक का कितना साथ मिलता है।

Hanuman Beniwal news: RLP supremo got angry after women’s complaint .. called a meeting and…