‘Rajasthan में अगर कोई नाकारा-निकम्मा है तो वो Ashok Gehlot हैं’! – Rajendra Gudha

राजस्थान तक

• 11:23 AM • 07 Oct 2023

‘If anyone is incompetent in Rajasthan, it is Ashok Gehlot’! – Rajendra Gudha

Google CTA

Read more!

जिन्हें अपने आंखों और कानों पर यकीन नहीं हो रहा, उन्हें हम बता दें कि ये वही राजेन्द्र गुढ़ा हैं जो कभी गहलोत की तारीफ में कसीदे पढ़ते नहीं थकते थे.. जो कभी गहलोत की लंबी उम्र की दुआएं मांगते थे.. जो कभी कहते थे मैं नहीं होता तो गहलोत सीएम ना होते। लेकिन राजनीति का जादू भी कमाल है कि आज वही राजेन्द्र गुढ़ा गहलोत को बुरी तरह कोस रहे हैं।

गहलोत पर गुढ़ा का ये अब तक का सबसे बड़ा और आपत्तिजनक बयान है। गुढ़ा वैसे भी अपने अंदाज और बयानों के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा है उससे उन्हें बचना चाहिए था। गुढ़ा ने गहलोत के लिए ऐसे-ऐसे शब्द बोल दिए कि हम उन्हें दोहरा भी नहीं सकते। आपको बता दें कि गुढ़ा का ये गुस्सा फूटा है उदयपुरवाटी में कुंभाराम नहर लिफ्ट परियोजना का काम अटकने को लेकर। गुढ़ा ने तो यहां तक कह दिया कि राजस्थान की धरती पर अशोक गहलोत से बड़ा निकम्मा कोई नहीं है। अब सोशल मीडिया पर गुढ़ा का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। हालांकि लोग भी कह रहे हैं कि राजेन्द्र गुढ़ा को सीएम पर ऐसे बयान से बचना चाहिए था।

‘If anyone is incompetent in Rajasthan, it is Ashok Gehlot’! – Rajendra Gudha