Jaipur: बाबू लाल नागर की पायलट को चेतावनी, ‘पार्टी लाइन से हटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’

राजस्थान तक

20 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:49 AM)

Jaipur: Babu Lal Nagar’s warning to Pilot, ‘Those who cross the party line will not be spared’!

Google CTA

Read more!

जयपुर के दूदू से विधायक बाबूलाल नागर ने बिना नाम लिए सचिन पायलट को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों पर पूरी नज़र है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, नागर ने कहा कि जिस भी नेता ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है उसका पतन ही हुआ है, हालाकि नागर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाएंगे। बाबू लाल नागर ने कहा कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता है, लिहाजा सबको साथ मिलकर रहना होगा, अगर कोई पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा तो उसे खामियाजा जरूर भुगतना होगा। बाबूलाल नागर ने कहा कि कांग्रेस उनकी मां है और पार्टी के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहते हैं। नागर ने रंधावा के साथ फीडबैक मीटिंग के बाद ये तमाम बातें कहीं।

Jaipur: Babu Lal Nagar’s warning to Pilot, ‘Those who cross the party line will not be spared’!