Jaipur: SMS स्टेडियम में आते ही गहलोत का लगा ‘झटका’!

Jaipur: Gehlot got ‘shocked’ as soon as he came to the SMS stadium!

राजस्थान तक

follow google news

Read more!

बुधवार को हुए आईपीएल के मैच का, जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे थे, लेकिन सीएम साहब को इस बात का ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि पब्लिक उनका स्वागत इस तरह से करने वाली है। स्टेडियम में जैसे ही गहलोत जी ने एंट्री मारी, उन्हें देख पब्लिक नारे लगाने लगी, गहलोत जी भी हैरान थे कि जिस कार्यक्रम से मोदी का कोई लेना-देना ही नहीं, कोई सरोकार ही नहीं वहां भी मोदी के नाम के जयकारे क्यों लगने लगे। ये सब देख सीएम साहब सकपकाए तो जरूर, लेकिन सेचुवेशन को संभालते हुए खुद भी मोदी के अंदाज में आकर हाथ हिलाने लगे, लोगों का अभिवादन करने लगे, मानो लोगों से ये कह रहे हों कि लो आपने मोदी का नाम लिया, मोदी नहीं हैं तो क्या हुआ मैं तो हूं, गहलोत जी इस वाकए को मजाक के तौर पर लेते दिखे, और जैसा लोगों ने एक्शन किया उसी के हिसाब से वो भी अपना रिक्शन देते दिखे। एकबारगी तो सब हैरान ही रह गए कि कहीं प्रधानमंत्री मोदी भी तो खुद मैच देखने स्टेडियम नहीं आ गए लेकिन बाद में पता चला कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पीएम मोदी के परम मित्र कह जाने वाले अशोक गहलोत पधारे हैं, और जनता उन्हीं की शान में मोदी का नाम ले रही है। स्टेडियम में जब ये वाक्या हुआ था तब मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदना, आरसीए अध्यक्ष और सीएम के बेटे वैभव गहलोत भी मौजूद थे, जो मोदी-मोदी के नारों से थोड़ा असहज से दिखे, लेकिन गहलोत जी इसे नजरअंदाज करते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते गए।

Jaipur: Gehlot got ‘shocked’ as soon as he came to the SMS stadium!

    follow google news