Jaipur: पायलट का महारानी को जवाब – ‘मेरी भावना समझिए वसुंधरा जी’!

राजस्थान तक

24 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:55 AM)

Jaipur: Pilot’s reply to the Queen – ‘Understand my feelings Vasundhara ji’!

Google CTA

Read more!

करप्शन वाले मुद्दे पर सचिन पायलट अपने स्टैंड पर अडिग हैं पायलट ने जयपुर में कहा कि बीजेपी के शासन में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की सीबीआई से जांच की मांग करके उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है, पायलट ने कहा कि वो किसी व्यक्ति पर लांक्षन नहीं लगा रहे, बस सच सामने लाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनशन के दौरान उन्होंने बीजेपी के करप्शन को उजागर करने की बात कही थी, जो कि कहीं से भी पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं थी। सचिन पायलट ने इशारों ही इशारों में वसुंधरा राजे को जवाब भी दे दिया है। पिछले दिनों सूरतगढ़ में वसुंधरा ने सचिन पायलट पर बिना नाम लिए ये कहते हुए निशाना साधा था कि कुछ लोग कहते हैं वो तो मिले हुए हैं, महारानी ने कहा था कि नींबू और दूध कभी एक नहीं हो सकते हैं। झूठे आरोप लगाने वालों को लगता है कि वो बार-बार झूठ बोलते रहेंगे और जनता उसे सच समझ लेगी।

Jaipur: Pilot’s reply to the Queen – ‘Understand my feelings Vasundhara ji’!