Jaipur: इस दुल्हन ने तो दूल्हे को कहीं मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा !

राजस्थान तक

15 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 16 2023 2:07 AM)

Jaipur: This bride didn’t even leave the groom to show his face!

Google CTA

Read more!

अगर आपके परिवार या रिश्ते में भी कोई कुंवारा है.जिसकी शादी नहीं हो रही हो और जो टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पोपटलाल के तरह सालों से एक सुंदर, सुशील और कुंवारी कन्या ढूंढ रहा हो.. तो सावधान हो जाएं. क्योंकि राजस्थान में इन दिनों एक लुटेरी दुल्हन घूम रही है, जी हां.. और इसका काम है ऐसे ही कुंवारे मर्दों की तलाश कर उन्हें शादी के नाम पर चूना लगाना. आपको बताएं कि कुंवारे मर्दों को लूटने के लिए इस महिला ने पूरा का पूरा गैंग बना रखा है. ये गैंग पहले उन कुंवारे मर्दों की तलाश करता है जिनकी किसी वजह से शादी नहीं हो रही हो.. लड़का मिल जाने के बाद गैंग के ही लोग लड़की के परिवार वाले बनकर रिश्ता तय करते हैं. गैंग में ही एक एजेंट भी है जो शादी कराने के लिए लाखों रुपए लेता है और मजबूर दूल्हा भी बेचारा क्या करे, हसीन दुल्हन की चाह में पैसे लुटाए जाता है और दुल्हन है कि सुहागरात की हसीन घड़ी आते ही अपने प्लान को अमलीजामा पहनाने में जुट जाती है.