Viral Video: एसीपी पर भड़क गए मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और लगाई फटकार! वीडियो वायरल होने के बाद 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

विशाल शर्मा

13 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 13 2024 8:35 AM)

राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का पुलिस अधिकारी को फटकार लगाते एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं.

Google CTA

राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का पुलिस अधिकारी को फटकार लगाते एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. यह पूरा मामला सेना के एक कमांडो को पुलिस अधिकारी की ओर से पिटाई किए जाने को लेकर है. जिसके बाद मंत्री राठौड़ ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई. वायरल वीडियो में मंत्री एसपी अफसर को लताड़ते हुए देखें गए. यह वीडियो जयपुर के शिप्रापथ पुलिस थाने का है.
 

Read more!

दरअसल, जम्मू कश्मीर के बारामूला में तैनात सेना का एक कमांडो छुट्टी पर जयपुर आया हुआ है. बीतें 11 अगस्त को अपने साथी कमांडो के एक केस के सिलसिले में जयपुर के शिप्रा पथ पुलिस थाने पहुंचा. लेकिन वहां पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई और कमांडो को बैरक में डालकर उसकी पिटाई कर दी.

कमांडो का वीडियो देखने के बाद गुस्सा हो गए राठौड़! 

आरोप है कि पुलिसवालों ने कमांडो को न सिर्फ निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा, बल्कि जबरदस्ती उसको जलील करने का वीडियो भी बनाया. फिर यही वीडियो मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तक पहुंच गया और वो सीधे पुलिस थाने ही पहुंच गए. जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियो को वीडियो दिखा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की. उन्होंने कहा कि एक भारतीय सैनिक को पांच पुलिस वाले मिलकर बुरी तरह पीट रहे हैं, जो देश की रक्षा करने वालों को वर्दी की धौंस दिखाना कायरता करता है.

राठौड़ के भड़कने के बाद एसीपी संजय शर्मा ने तर्क दिया कि कमांडो ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोले. लेकिन अधिकारी का बीच में बोलना मंत्री को पसंद नहीं आया. जिसके बाद नाराज मंत्री एसीपी पर ही भड़क गए और बेसिक प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि चुपचाप सावधान खड़ा नहीं रहना तो बाहर चले जाइए.

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा "भारतीय सेना के जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा निर्वस्त्र करके डंडों से खूब पिटाई की गई, जो बहुत दुःखद घटना है. यह घिनौनी मानसिकता दिखता है, ऐसे लोग समाज के लिए खतरा है/ इसलिए इन पुलिसवालों की जांच कर इलाज की आवश्यकता है."

पूरे प्रकरण को लेकर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने डीजीपी यूआर साहू से बात कर शिकायत की. इसके बाद देर रात तक जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने सब इंस्पेक्टर बन्नालाल सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.