पायलट के लिए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सीधे कांग्रेस आलाकमान को दी खुली चुनौती!

राजस्थान तक

17 Apr 2023 (अपडेटेड: Jul 14 2023 10:47 AM)

Jhunjhunu: Gudha gave an open challenge to the high command for the pilot!

Google CTA

Read more!

सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपने बयानों को लेकर सियासत में अक्सर चर्चा में रहते हैं आज भी राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने टीबा बसई में शहीद की प्रतिमा अनावरण समारोह में बयानों के से तीर चलाए कि उन्होंने आलाकमान तक को चैलेंज कर दिया इस समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहे इस बार तो मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने ना केवल कांग्रेस प्रभारी रंधावा बल्कि कांग्रेस आलाकमान को भी खुली चुनौती दे डाली है। झुंझुनूं के खेतड़ी के टीबा गांव में आयोजित शहीद श्योराम गुर्जर की मूर्ति अनावरण में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस को चुनौती दी कि कांग्रेस में किसी ने मां का दूध पिया है तो वो सचिन पायलट पर अनुशासन की कार्रवाई करके दिखाए। यदि ऐसा होता है तो छठी का दूध याद आ जाएगा।

Jhunjhunu: Gudha gave an open challenge to the high command for the pilot!