आलाकमान से बोले बद्रीराम जाखड़- दिव्या मदेरणा की जगह मुझे दिया जाए ओसियां से टिकट, बताई ये वजह

Jodhpur: ‘I will contest from Osian only Divya ji’- Badriram Jakhad

राजस्थान तक

follow google news

Read more!

राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर मारवाड़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है हाल ही में भोपालगढ़ में हुए कॉपरेटिव चुनाव में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर हुए हमले के बाद दिव्या ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि किस तरीके से कांग्रेस के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं उसके बाद अब पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का अब बयान सामने आया है जाखड़ ने कहा कि मुझे गलत बोलने की आदत नहीं है, मैं कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत करता हूं दिव्या मदेरणा चुनाव के दौरान बीजेपी के उम्मीदवार के पक्ष में आईं इसलिए मुझे थोड़ा जोश आ गया इसलिए मैंने कुछ कह दिया होगा पर दिव्या मदेरणा जी बीजेपी के प्रति हमेशा वफादार रही हैं, इसलिए आगामी चुनाव में दिव्या मदेरणा ओसियां से बहुत कमजोर हैं। जाखड़ ने आलाकमान से मांग है अगर ओसियां से कांग्रेस पार्टी को हार चाहिए तो दिव्या मदेरणा को टिकट दे और अगर सीट जीतनी है तो मुझे टिकट दिया जाए। दिव्या मदेरणा इस बार ओसियां से चुनाव नहीं जीत पाएगी मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आप ऐसे आदमी को टिकट दे जो ओसियां से कांग्रेस की सीट निकाल पाए दिव्या मदेरणा ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी जो विकास होने चाहिए था वो नहीं हुआ है।

Jodhpur: ‘I will contest from Osian only Divya ji’- Badriram Jakhad

    follow google news