Jodhpur: ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरा Transgender समाज, ‘अब अन्याय नहीं सहेंगे’!

राजस्थान तक

• 05:30 PM • 13 Jun 2023

Jodhpur: Transgender society came out on the streets with drums, ‘will not tolerate injustice now’!

Google CTA

Read more!

राजस्थान के जोधपुर में जून महीने को प्राइड महीने के रूप में मनाया जाता है, इस महीने में लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को लेकर चर्चा की जाती है लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन जोधपुर में किया गया। जहां देश भर से आए लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रैली में शिरकत की। सम्भली ट्रस्ट के सौजन्य एवं ब्रिटिश उप उच्चायोग अहमदाबाद के सहयोग से लैंगिक अल्पसंख्यक अधिकारों के संदर्भ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली राइकाबाग से होते हुए नई सड़क चौराहे तक निकाल आपसी भाईचारे और समाज में समान अधिकार मिलने के लिए निकाली गईं, संभली ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया की लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय को रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत से स्कूल, दफ्तर, घर, पड़ोस में भेदभाव का सामना करना पड़ता हैं। कई बार अत्याचार सहन करते इस समुदाय के लोगो के पास कही सुरक्षित स्थान नही रहता है ऐसे में संस्था इन्हे कानूनी, मानसिक, शारीरिक पीड़ा होने पर सहायता प्रदान करती है, कार्यक्रम में सरोज मासी एवं कांता बुआ ने अपने साथियों के साथ शिरकत की दोनों किन्नर समुदाय के प्रतीक एवं मुख्य पदाधिकारी होने के नाते समाज में भेदभाव मिटाने का संदेश दिया गया, रैली के आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर आदी जगहों से लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की बात करने के लिए समाजसेवक भी पहुंचे।

Jodhpur: Transgender society came out on the streets with drums, ‘will not tolerate injustice now’!