Kirodilal Meena On CM Gehlot: बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा जल्द ही एक और बड़े घोटाले का खुलासा करेंगे. ये बात रविवार को दौसा में खुद किरोड़ी बाबा ने कही. उनका कहना है कि यह घोटाला करीब 5000 करोड़ रुपये का हो सकता है. इसके दस्तावेज जुटा लिए गए हैं और अब इसकी शिकायत भी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को की जाएगी.
ADVERTISEMENT
किरोड़ी ने कहा कि यह घोटाला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार ने किया है. सांसद ने यह भी कहा कि आईटी सेक्टर में 5 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था और इसकी शिकायत ईडी को 4 दिन पहले दी गई थी.
अब फिर से आईटी सेक्टर का ही घोटाला खोलने की तैयारी है और यह भी करीब 5 हजार करोड़ का है. बीजेपी नेता ने बताया कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कई करीबी मंत्री, नेता और ब्यूरोक्रेट्स फंसेंगे, यह तय है.
Kirori in preparation to surround Gehlot, said – ‘Gehlot’s close ministers, leaders and bureaucrats will be trapped’!
ADVERTISEMENT

