Rajasthan Nikay Chunav 2026: वोट के लिए प्रत्याशी ने महिला के छूए पैर और धोने लगा बर्तन, Video वायरल

विशाल शर्मा

09 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 9 2026 2:13 PM)

कोटा नगर निगम चुनाव के वार्ड 33 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी कहार वोट मांगने के लिए महिला के घर के जूठे बर्तन धोने लगे. पैर छूकर आशीर्वाद लेने का यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Google CTA

राजस्थान निकाय चुनाव में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं. ताजा मामला कोटा नगर निगम का है जहां एक प्रत्याशी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. प्रत्याशी ने वोट मांगने के लिए न केवल महिला के पैर छुए बल्कि घर के जूठे बर्तन तक धोने लगा. प्रत्याशी का ये अंदाज सबका ध्यान खींच रहा है. 

Read more!

कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण मुरारी कहार जनसंपर्क के दौरान एक महिला के घर पहुंचे. यहां महिला घर के बाहर बैठकर बर्तन धो रही थी. महिला को बर्तन धोता देख प्रत्याशी भी बिना देर किए वहीं बैठ गए और साबुन उठाकर बर्तन धोने में जुट गए. इतना ही नहीं, उन्होंने वोट के लिए महिला के पैर भी छुए और जीत का आशीर्वाद मांगा. अब प्रत्याशी का ये अनोखा चुनावी अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोई इसे जमीनी जुड़ाव बता रहा है तो कोई इसे वोटरों को साधने का अनोखा चुनावी तरीका मान रहा है. कुल मिलाकर, कोटा के इस प्रत्याशी का साबुन और बर्तन वाला अंदाज मतदाताओं में चर्चा का विषय है.